हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एस.के.एफ. मजदूर संघ सिडकुल हरिद्वार के कार्यवाहक अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में कांवड़ यात्रा कर रहे भोले भक्तों को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सम्मुख सूक्ष्म प्रसाद वितरण किया गया। महामंत्री ललित पुरोहित ने प्रसाद वितरण आयोजन को शांतिपूर्वक सफल बनाने के लिए अपने संघ के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का तह दिल से आभार प्रकट किया और आगे भी संघ के द्वारा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा, प्रसाद वितरण आयोजन में कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मेहता, ललित पुरोहित, राजेंद्र प्रसाद कापड़ी, सतनाम सिंह , हरीश सिंह भंडारी, भुवनेश सिंह, करम सिंह, प्रदीप सिंह, करन सिंह व अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें




Post A Comment:
0 comments so far,add yours