हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी पार्क भगत सिंह चौक के पास सुबह 10:00 राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई के निर्देश पर अध्यक्ष राजेश रसतोगी एवं प्रदेश प्रभारी अमरजीत सिंह के आदेश अनुसार महा के अंंतिम रविवार को किया गया। वही सेवादल के सचिव गौरव कौशिक ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश के हर नागरिक की शान है। देश के राष्ट्रीय ध्वज की खातिर लाखो वीरों ने अपने प्राणो का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश के हित में सोच ना चाहिए, जिससे हमारा देश आगे बढ कर उन्नति कर सके। कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष मंजू रानी की अध्यक्षता में वंदे मातरम ध्वज गीत राष्ट्रीय गान के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर महानगर महिला संगठक स्वाति शर्मा, महानगर सचिव परमजीत सिंह, अमन कुमार, आकाश कुमार, नोसाद अली आदि लोगों मौजूद रहे।
समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें





Post A Comment:
0 comments so far,add yours