हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार आगामी कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में स्थानीय व्यापारियों ऑब्लिक व्यक्तियों के साथ कनखल थानाध्यक्ष द्वारा गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय व्यापारियों ऑब्लिक व्यक्तियों के साथ कावड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिय विभिन्न प्रकार के विचार विमर्श किया गया। थानाध्यक्ष ने अपील करते हुए कहा कि कावड़ मेला आस्था से जुड़ा हुआ है और हर नागरिक का कर्तव्य है कि कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मेले के उपरांत किसी भी तरह का दंगा फसाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो भी दंगा फसाद या शांति भंग करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई शरारती तत्व शांति भंग करने का प्रयास करता है तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours