हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर क्षेत्र के ग्राम भिक्कमपुर चौक पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने गांधी टोपी पहन कर पूर्ण गणवेश में आज सुबह 10 बजे तिरंगा फहराया, कांग्रेस सेवादल के राष्टीय ध्वज वन्दन कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी के नेर्तत्व में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने 9 बजे क्षेत्र में पहुँच कर झाड़ू लगा कर, चूना डाल कर, राष्टीय ध्वज पोल की स्थापना की, विधि विधान से ध्वज बांधा गया, ठीक 10 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अनुशासन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर नकली राम ने वंदेमातरम गीत के बाद ध्वजा रोहण किया। ध्वजा रोहण के बाद ध्वज गीत विजयी विश्व तिरंगा प्यारा - झंडा ऊँचा रहे हमारा गाया गया, इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप मास्टर नकली राम ने ग्रामीणों एवं सेवादल कार्यकर्ताओ को तिरंगे का इतिहास बतलाते हुये देश के विकास में कांग्रेस की भूमिका समझाई। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रधान जसबीर सिंह ने कांग्रेस सेवादल के नियमो व कार्यक्रमो की जानकारी दी, राष्टीय गान के बाद ठीक 10-30 बजे ध्वज क्षेत्र भिक्कमपुर से ग्राम पतवा होते हुये ग्राम अलावलपुर तक तीन किलोमीटर का तिरंगा मार्च निकाल कर सेवादल कार्यकर्ताओ ने वंदेमातरम, भारत माता की जय, देश के शहीद अमर रहे, सुभाष चंद बोस, ज्वाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी अमर रहे, कांग्रेस सेवादल जिन्दाबाद के नारे लगाये, कांग्रेस सेवादल के जिला संगठन मंत्री सोनू चौधरी के आवास पर कांग्रेस के राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि राजा सन्नवर अली, प्रदेश कांग्रेस के सचिव संजय सैनी, सेवादल के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष डॉ0 नौमान रजा, कांग्रेस के जिला महामंत्री पंडित सुरेंद्र शर्मा ने अपने अपने संबोधन में कांग्रेस सेवादल के कार्यक्रमो की सराहना करते हुये कांग्रेस सेवादल को हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया, ध्वज वन्दन में सेवादल की ओर से दो गरीब बेटियों की पढ़ाई का खर्चा उठाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर रीना गुप्ता, बीना रस्तौगी, प्रदुमन अग्रवाल, रविन्द्र मुंडलाना, शमशाद सदर , डॉ0 खुर्शीद, छबीला सिंह, सागर कुमार, डॉ0 लाखन सिंह, मनोज चौधरी, धर्मेन्द्र मास्टर , संजीव कुमार , सादाब अली , तनवीर अली, मोहन सैनी, डॉ0 इरशाद, आकिल हसन, मोहसिन, राहुल चौहान, मुकेश चौहान, आदिल खान, गुलजार, तौकीर खान, अमित कुमार भुइयार, हेमंत सैनी, उमेश सैनी , श्रवण सैनी, डॉ0 मोनू , जिले सिंह, बिजेंद्र सिंह, भीम सैन, चांद कुमार आदि ने मुख्य रूप से राष्टीय ध्वज वन्दन कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours