हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र के अंतर्गत महदूद मेन रोड पर स्थित एक प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्लास्टिक स्क्रैप में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर धू-धू कर जलने लगी। जैसे ही गोदाम में आग लगने की सूचना क्षेत्र में फैली, धीरे-धीरे बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगें।
देखें वीडियो
भयंकर आग की लिपट तथा धूऐ के गुब्बारो ने आसपास के गोदामों के मालिकों की धड़कने भी बढ़ाऐ रखी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि भयंकर आग में जनहानि नहीं हुई है अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका हैं। जानकारी के अनुसार गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours