हरिद्वार की गूंज (24*7)
(संजय राजपूत) मेरठ। कबाड़ी बाजार के रेड लाइट एरिया से हाईकोर्ट के आदेश पर बाहर निकाली गई सेक्स वर्कर अब शहर की पॉश कॉलोनियों में ठिकाने तलाश रही हैं। ऐसा ही एक खुलासा करते हुए पुलिस और एएचटीयू की टीम ने टीपी नगर क्षेत्र में एक संयुक्त कार्यवाही करते हुए पॉश कॉलोनी में छापा मारकर जिस्मफरोशी के अड्डे का खुलासा किया है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि एक एनजीओ की सूचना पर कार्यवाही करते हुए टीपी नगर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सरस्वती लोक में एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान जहां एक युवती को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में दबोचा गया। वही मकान से तीन अन्य युवतियां भी गिरफ्तार की गईं। मकान में से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours