हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। हरिद्वार जिले के कलियर शरीफ मे स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह सैय्यद पीर सज्जाद अली और चिल्ला पोश सैयद नूर आला नूर श्री मियां नकाबपोश पीरे तरीकत सिलसिला कादरी, चिश्तिया नूरानी सैय्यद कलियर शरीफ मकबरे का 150 वांं सालाना उर्स बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बड़ी संख्या में उर्स में आए हुऐ जायरीनो ने बाबा की दरगाह पर चादर, फूल, पेश किए और देश में अमन चैन की दुआएं मांगी। बाबा के उर्स मे लंगर का भी इंतजाम बड़े एतराम के साथ किया गया, उर्स में आए कव्वाल छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मधुर और सुरिली आवाज मे कव्वालियों से शंमाऐ बांधे रखी। और जायरिनो का मन मोहते हुए झूमने को मजबूर कर दिया। इस दौरान हजरत सैय्यद महबूब मियां, हजरत सैय्यद मतलूब मियां, हजरत सैय्यद शान मियां, हजरत सैय्यद चांद मियां, और भारी सख्या मे बाबा के मुरीद मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours