हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात क़ुरैशी) देवबंद। आगामी ईद के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देशानुसार देवबंद कस्बे में एस पी देहात विद्यासागर मिश्रा कुशल नेतृत्व में सी०ओ अजय शर्मा, कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह व  पुलिस टीम द्वारा सभी भीड़ भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया गया पैदल मार्च के साथ साथ एसपी देहात विद्यासागर 
मिश्रा ने स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल की 
एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने बताया,
 देखें वीडियो: एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा
आगामी ईद के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिदेशक के द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी पुलिस बल भीड़ भाड़ वाले इलाकों बाजारों और कस्बों में गश्त करेंगे इसी उद्देश्य से आज पैदल गश्त की गई है जिसमें क्षेत्रीय सभी अधिकारियों सहित पुलिस बल सम्मिलित रहा।
                       देखें वीडियो
सभी ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर बाजारों में और कस्बों में पैदल गस्त किया है और आसपास के लोगों से जानकारी प्राप्त की ताकि अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से की जाती है लेकिन ईद के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए विशेष रूप से आज पैदल गस्त किया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours