हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। एक महिला द्वारा चौकी लक्खीबाग पर लिखित सूचना दी की आज दिनांक 3 जून 2019 को समय करीब 1.30 बजे दिन को वह अपनी सास मां के साथ अपने घर पर थी तभी घर में  मेरी बेटी जिसकी उम्र 8 साल है अपने कमरे में खेल रही थी तभी हमारे घर में काम करने आए सोनू मिश्रा उसको आराम करने के बहाने  तीसरी मंजिल स्थित हमारे कमरे में उसको बहला-फुसलाकर ले गया जहां पर उसके साथ गलत काम किया जब मेरी बेटी नीचे आई तो उसके कपड़ों से हमें एहसास हुआ और उससे पूछा  तो उसने बताया कि यह सब सोनू चाचा ने उसके साथ किया है इस सूचना पर तत्काल चौकी लक्खीबाग पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा इसकी सूचना उच्च अधिकारी गणों को दी गई जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त घटना को अति गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया तथा साथ ही पीड़िता का मेडिकल तथा अन्य साक्ष्य एकत्रित किए गए  तथा अभियुक्त की तलाश हेतु उसके घर  तथा  उसके  संभावित  स्थानों पर दबिश दी गई किंतु  कुछ पता नहीं चल सका इसके पश्चात अभियुक्त की तलाश हेतु लोकल पुलिस सूत्रों को अभियुक्त के  संबंध में अवगत कराकर तलाश हेतू लगाया गया इसी क्रम में आज दिनांक 3 जून 2019 को सूचना मिली  कि अभियुक्त सोनू अपने गांव इलाहाबाद भागने की फिराक में है इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सोनू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई अभियुक्त के पहने कपड़ों को भी कबजा पुलिस लिया गया अभियुक्त को कल माननीय न्यायालय पेश कर जिला कारागार दाखिल किया जाएगा।

यह भी पढें: 
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया की यह मूल रूप से इलाहाबाद का रहने वाला है तथा बचपन से अपने माता पिता के साथ रामनगर लखीबाग में निवास कर रहा है यह टाइल्स लगाने का काम करता है 2015 में इसकी शादी हुई थी उसके बाद पत्नी से झगड़ा रहने की वजह से पत्नी  को आग से जला  दिया था जिसकी 10 दिन बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी,  इस संबंध में अभियोग पंजीकृत हुआ था जिसमें यह करीब सवा 2 साल जेल में रहकर अब जमानत पर है यह पीड़िता के परिवार को बचपन से जानता है तथा इनके घर आता जाता रहता है छोटी बच्ची इसको चाचा कहकर बुलाती है आज दोपहर में यह पीड़िता के घर आया और बच्ची को बहला-फुसलाकर  तीसरी मंजिल पर ले गया तथा वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया पत्नी की मृत्यु के बाद इसकी शादी नहीं हुई जिससे यह मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगा और आज इसी क्रम में कामोत्तेजना के फल स्वरूप उक्त घटना को अंजाम दिया  अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके  से भौतिक साक्ष्यों का संकल्प भी किया गया है बाद परीक्षण आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours