हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबन्द। थाना देवबन्द पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब चेकिंग के दौरान बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर लिया चोरो के कब्जे से पुलिस ने चोरी की 6 बाइक बरामद की है पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनो चोर बेहद शातिर है,
देखें वीडियो: अजय कुमार शर्मा सीओ देवबंद
जो कि शातिराना अंदाज में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है और बाइक चोरी करने के बाद नम्बर बदलकर उन्हें सस्ते दामो में बेचने का काम करते थे इसके साथ ही ये लोग घर का खर्च चलाने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनो चोरो से पूछताछ कर इनके बाकि साथियो के तार खंगालने में जुट गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours