हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की मुहिम रंग ला रही है भिक्षा नहीं शिक्षा दो अभियान जो उत्तराखंड पुलिस ने चलाया है उसमें उत्तराखंड पुलिस को सफलता ही मिली है आपको बताते चलें की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय देहरादून स्थित सभागार मे ओपरेशन मुक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद देहरादून मे गठित टीम द्वारा रेस्क्यू किये गये 67 बच्चों द्वारा श्रीमती निवेदिता कुकरेती से शिष्टाचार भेट की गयी, शिष्टाचार भेट के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित बच्चो को टी शर्ट वितरित की गयी, पुलिस कप्तान द्वारा बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया की प्रत्येक बच्चे के लिए शिक्षा ग्रहण करना नितांत आवश्यक है,
शिक्षा का आज जीवन मे अत्यधिक महत्व है, आप सभी शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात ही योग्य व्यक्ति बनकर सम्मान जनक पद प्राप्त कर सकते है, इसके लिए जरूरी है, कि आप सभी अपने माता पिता को भी बताये कि हमे अब काम नही करना है, केवल पढाई करनी है, शुरुआत मे आप सभी को काबी समस्याएं आयेगी परन्तु आपको हिम्मत नही हारनी है, यदि किसी के भी द्वारा आपको भीख मांगने या काम करने के प्रेरित किया जाता है तो इसकी शिकायत आप तुरन्त हमारे से आकर करें।
यह भी पढ़िए:
देहरादून मुक्ति अभियान के दौरान टीम मुक्ति को एक बच्चा समीर उम्र 9 साल पुत्र बिन्दन नि० मुकुड महल मेरठ हाल परैड ग्राउण्ड देहरादून मे कनक चौक के पास शनि दान मांगते हुआ मिला था, जिसके द्वारा बताया गया कि वह अपने बडे भाई के साथ यहा मांगने के लिए आया है, बाकी परिवार मेरठ मे हैं, बच्चे के भाई को तलाशा गया पर वह नहीं मिला बच्चे के सर्वोतम हित को ध्यान में रखते हुए बच्चे को C.W.C के सामने पेश किया गया जहाँ से बच्चे को शिशु निकेतन भेजा गया, भीखा नही शिक्षा दो अभियान मे देहरादून मे ही तैनात सब इंस्पेक्टर विनीता चौहान का भी बहुत योगदान है, उनके द्वारा रेस्कयू किये गये काफी बच्चे पढने मे मग्न हो गये है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours