हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुआं खेड़ा गांव के पास सोलानी नदी में दबिश देकर पुलिस ने आठ ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी सहित नौ वाहन अवैध खनन करते हुए धर दबोचे है पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि कुआं खेड़ा गांव के पास सोलानी नदी में कुछ लोग जेसीबी लगाकर ट्रैक्टर ट्राली से खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं,
देखें वीडियो: वीरेंद्र सिंह नेगी कोतवाल लक्सर
सुचना पाकर तुरन्त लक्सर कोतवाल विरेंद्र सिहं नेगी मय फोर्स मौके पर पहुचे और अवैध खनन कर रहे वाहनों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। वही कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी की कुआं खेड़ा गांव के पास सोनाली नदी में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं जिस पर हम ने कार्रवाई करते हुए आठ ट्रैक्टर ट्राली सहीत एक जेसीबी को पकड़ कर सीज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई क्षेत्र मे खनन करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours