हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर विकासखंड कार्यालय के सभागार में आज एक विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। जिसमें लोगों को कानूनी सलाह दी गई कानून विशेषज्ञों ने बताया कि आम आदमी किस तरह अपनी समस्याएं कानून के पास ले जा सकता है,
देखें वीडियो: शिवानी पसगोला सिविल जज जिला हरिद्वार

और उसे किस तरह कानूनी मदद सरकार की ओर से मिल सकती है। विशेषज्ञों ने बताया कि अगर दो लोग मिलकर आपस में अपना फैसला कर लेते हैं तो उसे भी कानून की नजर में अहमियत दी जाती है विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि कानून में किसी तरह का प्रावधान नहीं है अपराध और पीड़ित को ध्यान में रखते हुए कानून में भी हर तरह की सुविधाएं हैं जिन्हें कानून विशेषज्ञों से मिलकर कोई भी पीड़ित अर्जित कर सकता है इस विधिक साक्षरता शिविर में आई जिला जज शिवानी पसगोला बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। साक्षरता शिविर के साथ और भी कई विभागों ने अपने स्टाल लगाए और अपने अपने कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours