हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर तहसील क्षेत्र के एक गांव का मामला सामने आया है जहां किसानो को अपने खेत से अवैध खनन मना करना उस समय भारी पड गया, जब खनन माफिया किसानो के खेत मे खनन कर रहे थे।
                         देखें वीडियो
आपको बता दे कि हरिद्वार जिले कि लक्सर तहसील क्षेत्र के दरगाह पुर गांंव में एक किसान के खेत में खनन माफिया खनन कर रहे थे किसानो को जब इस बात की खबर मिली तो किसान अपने खेत पर पहुचे और अपने खेत मे अवैध खनन करने से मना किया, तो  खनन करने वालो ने उन पर धार दार हथियारो से जान लेवा हमला कर दिया। जिससे किसान गभीर रूप से घायल हो गये, पीडित किसानों का कहना है कि इस दौरान खनन माफियाओं ने हम पर फायर भी झोके, जैसे ही इस घटना कि खबर ग्रामीणो को लगी तो ग्रामीण मौके पर पहुचे और घायलो को सी एच सी लक्सर भर्ती कराया। बरहाल अब देखना यह होगा कि लक्सर कोतवाली पुलिस इस तरह के लोगों पर किस तरह की कार्रवाई अमल में लाएगी और पीड़ित किसानों को कब तक इंसान मिल पाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours