हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला महामंत्री सुमित सिंघल के नेतृत्व में माननीय केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार से मुलाकात की। इस अवसर पर उनसे सिडकुल हरिद्वार के श्रमिकों के हितों में व कई मुद्दों पर लंबी वार्ता हुई। केंद्रीय श्रम मंत्री से आग्रह किया कि सिडकुल उद्योग क्षेत्र में एक लाख से भी ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं, आए दिन वहां पर किसी न किसी कम्पनी में श्रमिकों के साथ दुर्घटना होती रहती हैं। दुर्घटना के दौरान ये भी देखा जाता है कि कम्पनी की ओर से पीड़ित का उपचार कराने या उसे उचित मुआवजा देने की अपेक्षा उसे उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है। जो कि मानवता के भी खिलाफ है। जिस को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार में ईएसआईसी हॉस्पिटल खोला जाना समय की मांग है। इससे बड़ी संख्या में काम कर रहे मजदूरों को उसका लाभ मिल सकेगा। जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने मंत्री को अवगत कराया कि हरिद्वार में कई कंपनियां और उनके मालिक मजदूरों को मासिक वेतन से ईएसआई व पी एफ की राशि काटने के बाद भी उनके खाते में जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कुछ मजदूरों को  ईएसआईसी कार्ड रहते हुए भी उनका मुफ्त इलाज नहीं हो पा रहा है। जिस वजह से काफी मजदूरो को ईएसआईसी पीएफ कार्यालय और श्रम न्यायालय के चक्कर काटना पड़ रहा है। भारतीय मजदूर संघ ने मंत्री से मांग की कि केंद्र सरकार की मदद से उत्तराखंड प्रदेश में श्रम सुधार कार्यक्रम का बड़े स्तर पर आयोजन हो, जिससे कि गरीब मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में उन्हें अवगत कराया जा सके। जिससे की एक बड़े स्तर पर श्रमिको का उत्पीड़न रोका जाए। श्रमिक व मजदूरों के हितों के लिए श्रम विकास योजनाओं को और अधिक बढ़ावा दिया जाए ताकि गरीब मजदूरों तक यह योजनाएं पहुंचे, ऐसी कोई ठोस व्यवस्था की जाए।प्रतिनिधिमंडल में मौजूद जिला महामंत्री सुमित सिंघल, अरविंद कुमार, विजय शर्मा व अवधेश चौहान उपस्थित रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours