हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। मैनबाजार के दुकानदारों द्वारा चलते राहगीरों को मीठा शरबत वितरित किया गया। शीतल पेयजल वितरित करने पहुंचे समाजसेवी गौरव गोयल ने कहा कि सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है और सेवा का कोई रूप नहीं होता किसी भी प्रकार से की गई सेवा ईश्वर को बहुत पसंद है।उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के चलते विगत काफी दिनों से जो गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है उससे निजात पाने के लिए राहगीरों को शीतल पर वितरित करना एक अच्छा कार्य है।उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए सभी दुकानदारों को बधाई दी तथा कहा कि सामाजिक कार्यों में उनका सहयोग लगातार सभी को मिलता रहेगा तथा वह क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर विक्रांत वर्मा, सलमान फरीदी, टिंकू सिंघल, प्रदीप सैनी, मोहम्मद काशिफ, विपिन गर्ग, इनाम साबिर, विनोद कुमार, चिंटू गर्ग, अबूजर फरीदी, आशिक गौड, अमित वर्मा आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours