हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। नगर में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने को सोमवार को एसडीएम पालिका और पुलिस के दलबल के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निकले। इस दौरान कई स्थानों पर पालिका का बुलडोजर भी चला। नगर उद्योग व्यापार मंडल के सामने जब मेन बाजार में प्रशासन को हथियार को पीछे हटते देखा तो तब लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाया जिससे कई बार तनाव की स्थिति बनी रही। एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में पालिका ईओ और पुलिस, पीएससी बल ने सोमवार को तहसील के निकट से अतिक्रमण हटाने की शुरूआत की तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
देखें वीडियो
बीते सप्ताह हाईवे के कुछ हिस्सों पर अतिक्रमण हटाने के बाद नगरवासियों ने नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की मांग प्रशासन से की थी। जिसके चलते प्रशासन दलबल के साथ बाहर आया तो उसे तहसील ढ़ाल के निकट अतिक्रमण हटाने में भेदभाव के आरोपो का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा यहां स्थाई रुप से नाली के उपर किए गए, अतिक्रमण को हटाने के दौरानजिससे कई बार स्थिति तनावपूर्ण हुई। हालांकि इस दौरान तहसील ढ़ाल पर दुकानों से बाहर निकले टीन शेड हटाकर जब्त किए गए वहीं दुकानों के बाहर बनी भट्टी एवं फट्टों को भी तोड़ दिया गया। व्यापारियों का बहुत सा सामान जमीन पर गिर खराब हो गया। जिससे तनाव की स्थिति बनने लगी। टीम के मेन बाजार में पहुंचने पर नगर उद्योग व्यपार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी प्रशासन के सामने आ गए। और बिना चेतावनी दिए अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। नगर उद्योग व्यापार मंडल का आरोप था कि प्रशासन को सूचना देकर अतिक्रम हटाना चाहिए था। इस दौरान व्यापारियों और एसडीएम में सड़क पर ही वार्ता हुई। और तय किया गया कि नाली के आगे तक किया गया स्थाई अतिक्रमण व्यापारी स्वंय दो दिनों में हटा लेंगे। और नाली पर किए गए स्थाई अतिक्रमण हटाते हुए वहां लोहे के फोल्डिंग जाल लगा लिए जाएंगे। जिससे साफ-सफाई समेत दूसरी समस्याओं का सामना ना करना पड़े। एसडीएम राकेश कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व में लगाए गए निशान तक अतिक्रमण स्वंव हटा लें अन्यथा अगली बार अतिक्रमण हटाने को शमनशुल्क भी वसूला जाएगा। मेन बाजार से निकल टीम एमबीडी चौक और सुभाष चौक तक पहुंच अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया। लेकिन इस दौरान भले ही एसडीएम अंतिम समय तक अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे हों लेकिन पालिका कर्मियों की भूमिका नगर में चर्चा का विषय बनी रही। आरोप है कि पालिका कर्मियों ने अतिक्रमण हटाने में भेदभाव बरता। वहीं अब लोगों को इंतजार है कि पालिका और प्रशासन हनुमान चौक, सरसटा बाजार, दारुल उलूम रोड, पठानपुरा, रेती चौक समेत अन्य स्थानों का अतिक्रमण कब हटाए। क्योंकि इन क्षेत्रों में पसरे अतिक्रमण से चलना भी दुर्भर रहता है। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि नगर के सभी क्षेत्रों में स्थाई रुप से जमा अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरतने दी जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours