हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। बरसात के पानी की निकासी को लेकर एवं नालों की उचित ढंग से सफाई नहीं किए जाने को लेकर पुरानी तहसील एवं रामपुर रोड के निवासियों ने निगम के प्रति अपना रोष प्रकट किया। सभी मोहल्ले वासियों द्वारा भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल को साथ लेकर उक्त् नालों का निरीक्षण किया गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि भारी वर्षा के चलते उनके घरों में तथा दुकानों में भारी जलभराव हो जाता है,जिससे उनको बहुत आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। विगत कई वर्षों से यह समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है तथा इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि नगर के नालों की सफाई के लिए भारी बजट स्वीकृत हो चुका है किंतु निगम की उदासीनता के चलते नालों की सफाई का कार्य सही ढंग से नहीं किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या को बताएंगे।उन्होंने कहा कि रुड़की नगर में वर्षा के समय जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है तथा निगम के प्रतिनिधित्व वहीं होने के कारण इस और पूरा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस अवसर पर तुषार अरोड़ा, रजनीश गुप्ता, अनूप शर्मा, हाजी जरीफ अहमद, अवनीश शर्मा, गौरव मेहंदीरत्ता, तनुज राठी, देशबंधु गुप्ता, यश मेहंदीरत्ता, नीरज जाटव, सुशील कश्यप, नीरज अग्रवाल, हाजी मोहम्मद इरशाद, विजय वर्मा, राजकुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, राकेश कुमार, सचिन वर्मा, ललित शर्मा, परवीन कश्यप, मुकेश धीमान, मोहम्मद शोएब, कार्तिक गुप्ता, जावेद अली तथा मोबीन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours