हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। एफसीआई यूनियन के कार्यकर्ताओं ने वीरांगना अमृता देवी की स्मृति में वृक्षारोपण कर वृक्षों की सुरक्षा एवं उनकी देखभाल करने की शपथ ली। इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष हरीश तिवारी ने कहा कि वृक्ष हमें जीवन में स्वस्थ रखने के लिये महत्वपूर्ण है। हमें इनका रोपण और सुरक्षा का सदैव ध्यान रखना होगा। तभी पर्यावरण सुरक्षित रह पायेगा। भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड से प्रदेश सदस्य मुख्य अतिथि रहे ने सभी श्रमिकों को पर्यावरण क्यों जरूरी है? बताते हुवे सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया। जीवन में परिवार और समाज को जागरूक कर यह प्रवृत्ति बनानी है कि हम वृक्षों का अधिक से अधिक रोपण करें तभी समय से बारिश व पर्यावरण को हम सुरक्षित रख पाएंगे और प्रकृति चक्र समय बना रहेगा। भारतीय मजदूर संघ से जिला अध्यक्ष डी.सी. नौटियाल ने कहा कि पर्यावरण स्वास्थ्य के लिए हर दृष्टिकोण से उत्तम है। हमारे उपचार के लिए पूरा एक खजाना प्रकृति में उपलब्ध है। आवश्यकता है तो उन आयुर्वेदिक पेड़ों जड़ी बूटियों को जानने पहचानने की हैं। इसलिए धरती, अंबर, जल और जंगल इनकी रक्षा करना सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर सरोज सिंह सैनी, राजवीर सिंह यूनियन पदाधिकारी  एफसीआई यूनियन से कार्यकर्ता ओम प्रकाश, हरिचंद, नैनपाल, नरेश, नीटू, प्रताप सिंह, छोटू,  राजपाल, प्रदीप कुमार, जितेंद्र, रविंद्र, प्रकाश, सतीश कुमार, रामचंद्र, मियान के अलावा ठेका एवं संविदा मजदूर संघ के सह मंत्री मनीष ममगाई भी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours