हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(इमरान देशभक्त) रुड़की। शहीद दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन समर्पण जन कल्याण संगठन, शीतल छाया ट्रस्ट, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसायटी तथा आईएमए के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया तथा रक्त दाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। संस्था द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि आज शहीद दिवस के अवसर पर रक्तदान का कार्यक्रम बड़ा ही सराहनीय है तथा शहीदों की याद में किया गया रक्तदान ना जाने कितने जरूरतमंद अस्वस्थ लोगों की जान बचाने में सहायक सिद्ध होगा। समर्पण अध्यक्ष नरेश गोयल तथा समाजसेवी अनूप बंसल ने कहा कि उनकी संस्था की ओर से समय-समय पर सामाजिक हितार्थ हेतु कार्य किए जाते रहते हैं,जिससे कि आम नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों को मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि आज के इस रक्तदान शिविर में सौ से अधिक रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रदीप गोयल, राजकुमार सोनकर, अमित महादेव,शैलेश बंसल, शशीकांत अग्रवाल, सचिन पंडित, सुमित भारद्वाज,डॉ.विकास त्यागी, डॉ. अंकुर सैनी,राहुल अरोड़ा, डॉ.अंशुल एरन,दीपू गुप्ता ,संदीप गोयल,डॉ. संजय गर्ग, अर्पित गोयल,डॉ.अरुण, गौरव आजाद,सतनाम सिंह, अमरदीप सिंह,गौरव अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours