हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत के निर्देशानुसार गढवाल मण्डल पौडी की स्थापना को हुये 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 29.06.2019 व 30.06.2019 को मनाये जाने वाले ’’गोल्डन जुबली गढवाल-गढवाल’’ दिवस समारोह आज रोशनाबाद मुख्यालय में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा प्रायोजित सांस्कृतिक दल द्वारा नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया तथा समाज कल्याण विभाग के स्तर से विकलांगो को व्हील चेयर का वितरण किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार द्वारा दिनांक ओपन पुरूष/महिला एवं 14 वर्षीय बालक/बालिकाओं की चार वर्गो में क्रास कन्ट्री दौड का आयोजन प्रातः 6.30 वजे कचहरी चौक रोशनाबाद से स्पोर्टस स्टेडियम रोशनाबाद तक कराया गया उक्त दौड का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व श्री ललित नारायण मिश्र के कर कमलों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। दौड में लगभग 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया गया। क्रास कन्ट्री दौड में प्रथम से पंचम तक स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को श्री सुनील कुमार डोभाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी, हरिद्वार के द्वारा पुरस्कार वितरण किये गये। दौड को सम्पन्न कराने में कचहरी पुलिस चौकी के प्रभारी एवं उनके साथ तैनात पुलिस कार्मिकों ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। उक्त दौड का संचालन श्री वरूण बेलवाल उप क्रीडा अधिकारी, हरिद्वार एवं श्री सनउवर सिंह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, खेल विभाग हरिद्वार के द्वारा किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी के संयोजन में विकास क्षेत्र बहादराबाद में कला एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा कल्याण कार्यालय द्वारा विगत वर्ष राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता के समय जनपद हरिद्वार के विजेता प्रतिभागियों को 08 हीरो साइकिल एवं 01 हीरो डेस्टिनी स्कूटी वितरण सम्मान समारोह विकास भवन रोशनाबाद में किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours