हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी(पं०) हरिद्वार ने जानकारी देते हूुये बताया कि जनपद हरिद्वार के विकास खण्ड नारसन के ग्राम पंचायत हरजौली जट के ग्राम प्रधान एवं नारसन कलां के वार्ड सं० -02 सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों, स्थानों पर दिनांक  04-07-2019 को मतदान कराया जाना है। उक्त प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत निवास करने वाले समस्त मतदाताओं के लिए मतदान हेतु सार्वजनिक  अवकाश घोषित किया जाता है। साथ ही सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत पडने वाले शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, अर्द्ध-निकायों, वाणिज्यक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिको, कारीगरों, मजदूरों को मतदान करने हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी(पं०) हरिद्वार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार को विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत हरजौली जट के ग्राम प्रधान एवं नारसन कलां के वार्ड सं०- 02 सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों, स्थानों पर होने वाले उप निर्वाचन हेतु मतदान केन्द्र, मतदान स्थलों हेतु अधिग्रहीत किये गये 40- प्रा०पा०हरजौली जट व 44- प्रा०पा० नारसन कलां के निर्धारित कक्षों की चाबी खंड विकास अधिकारी नारसन को दिनांक 02 जुलाई 2019 तक सौंपने एवं मतदान तिथि को विद्यालय में अवकाश घोषित करने तथा मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक फर्नीचर आदि व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये साथ ही वरिष्ठ पुलिए अधीक्षक हरिद्वार से 04 जुलाई 2019 को मतदान दिवस एवं 06 जुलाई 2019 को मतगणना दिवस के अवसर पर विकासखण्ड मुख्यालय नारसन में पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours