हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फुरकान अली) हरिद्वार। ईद उल फितर का त्यौहार नगर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें गांव के सभी लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी, और साथ में पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा, ग्राम पंचायत चांदपुर व गांव के लोगों और ग्राम प्रधान की ओर से पुलिस प्रशासन को भी बहुत-बहुत धन्यवाद किया,
ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की। इस दौरान उन्होंने देश में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली की विशेष दुआ भी की, ईद का त्यौहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है, ईद का यह त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है, जिसे मुसलमान ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी मिलजुल कर इस त्योहार को मनाते हैं तथा मुस्लिमों की खुशियों में अपने आप को शामिल कर एकता एवं सद्भाव का संदेश देते हैं, मुसलमान पूरे एक महीने के रोजे रखकर पाक-साफ हो जाता है तथा रमजान महीने में जिस तरह से वह तमाम बुराइयों का त्याग कर अच्छे कार्यों पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करता है, उसी तरह पूरे वर्ष भी वह अपने जीवन को सादगी के साथ नए कार्यों में गुजारे तभी रमजान का असली मकसद सार्थक हो पाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours