हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 16 शिवलोक कॉलोनी में पार्षद श्रीमती निशा नौडियाल द्वारा और शिवलोक कॉलोनी वासियों द्वारा पार्कों में 11 पौधे लगाकर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया, और जगह-जगह पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया,
इस दौरान पार्कों में पौधे लगाए गए और लोगों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प भी लिया, और इस संकल्प में छोटे-छोटे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा पर हरियाली बढ़ाने का संदेश देने के लिए शिवलोक कॉलोनी वार्ड नंबर 16 पार्षद श्रीमती निशा नौडियाल ने सभी सेे कहा कि हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए,
पर्यावरण से हमे कई लाभ प्राप्त होते, इस अवसर पर बच्चों में शिवम, करण, कृष्णा, मयंक, हिमांशु उज्जवल, लक्ष्य व महिलाओं में पार्षद श्रीमती निशा नौडियाल, साक्षी चौहान, मोनिका चौहान, गीता चौहान, सुदेश शर्मा, माहेश्वरी बिष्ट, शकुंतला, संगीता, मीनाक्षी, किरण शर्मा व पुरुषों में पार्षद पति व समाजसेवी राकेश नौडियाल, सुमित चौधरी व नरेश नेगी आदि लोग उपस्थित रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours