हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। समाजसेवी संस्था स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट ने हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में वृक्षारोपण करने का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे मौलश्री के पौधे गंगा तट पर रोपे ओर क्षेत्रीय समाजसेवी लोगो को पौधे उपहार स्वरूप देकर उन्हें सम्मानित किया गया। हालांकि 
विश्व पर्यावरण दिवस के प्रति अब लोगो के अंदर जागरूकता आने लगी है, 
सोशल साइट्स हो या फिर सामाजिक संस्थाएं वर्तमान में काफी जागरूक कर रही है बीते कुछ दिनों से लगातार ये देखने को मिल रहा है कि लोग अलग अलग ढंग से सोशल नेटवर्किंग साइट्स का उपयोग पर्यावरण के प्रति जागरूकता ओर पानी बचाने के प्रति काम में कर रहे है।
गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट ने पर्यावरण दिवस के मौके पर मौलश्री के पौधे गंगा किनारे लगाए और सामाजिक के काम करने वाले लोगो को पौधे उपहार स्वरूप देकर उनको सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। 
सम्मानित होने वाले लोगो में स्वामी देवानंद, शिवम महंत, कपिल शर्मा, स्वछता मित्र नरेश गिरी, विपिन कुमार शर्मा, गुलशन भसीन, खड़खड़ी चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावत, राजकुमार अग्रवाल, दीपांशु शर्मा, वैभव अरोड़ा आदि लोगो को ट्रस्ट के कार्यक्रम मे सम्मानित किया। संस्था के सह सचिव राजा बाबू तोमर ओर कोषाध्यक्ष अमित सैनी ने बताया है कि संस्था द्वारा उन लोगो को आज विश्व पर्यावरण दिवस पर सम्मानित किया गया है जोकि सामाजिक हितों के लिए तत्पर रहते है और साथ ही बिना किसी स्वार्थ की भावना के जनहित के काम करते है। उपाध्यक्ष आदित्य सिंह राणा के अनुसार ट्रस्ट ऐसे लोगो से ही प्रेरणा लेकर जनहित के कार्य समाज को समर्पित करता है जो बिना किसी लाभ की अपेक्षा रखें समाज की वास्तविक सेवा करते है। बताया कि उनके द्वारा आज के कार्यक्रम में सबसे पहला पौधा देश के शहीदों दूसरा देश के सैनिकों के नाम लगाया गया है। देशभर में विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े स्तर से मनाया जाने लगा है कही लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने तो कही पानी और जंगल सहित जंगली जानवरों को बचाने के लिए अभियं चल रहें है। कार्यक्रम में हिमांशु वर्मा, दीपक कुमार, ललित सैनी, ओमकार तिवारी, गोविंद राय, नितिन अरोड़ा, बादल कुमार, कपिल, हेमंत अग्रवाल, अभय बड़थ्वाल, यश लालवानी, आदित्य गौड़, अभिनय थपलियाल, पवन रॉनी, आकाश अरोड़ा, रवि, ओम भसीन, इंद्रेश सैनी, शांतनु जोशी, अर्पित कुमार, शुभम यादव आदि लोगो ने मिलकर 101 पौधे उपहार स्वरूप दिए व लगाए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours