हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। भाजपा सप्तऋषि मण्डल के उपाध्यक्ष सन्नी राणा की पोस्ट कांग्रेसियों ने वायरल कर दी जिसको लेकर बहुत मजाक बनाया गया।
यह भी पढ़े: क्या है माजरा
विगत वर्ष हुए निगम चुनाव में भाजपा मेयर प्रत्याक्षी अन्नूककड़ चुनाव हार गई थी मगर आज भी कुछ नेता उनको मेयर नाम से ही सम्बोधित करते है जिसका उदाहरण आज विश्व पर्यावरण दिवस पर देखने को मिला जब आज प्रातः अन्नू ककड़ द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण करने पहुची तो वहां मौजूद साथियो ने फ़ोटो खीचकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी, जिसमे अनु ककड़ को मेयर कहकर संबोधित किया गया, जब नेता जी को अपनी गलती का पता लगा तो उन्होंने अपनी पोस्ट को सही कर मेयर प्रत्याक्षी रही लिख दिया,
जब तक नेता जी सही करते तब तक तो उनकी पोस्ट वायरल हो चुकी थी जिसकी कांग्रेसी नेतायों ने बहुत चुस्की ली।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours