हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रूड़की। ईद उल फितर का त्यौहार नगर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर की प्रमुख ईदगाह के अलावा जामा मस्जिद, रामपुर ईदगाह, बिलाल मस्जिद मरकज, आईआईटी मस्जिद सहित अनेक मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा की।इस दौरान उन्होंने देश में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली की विशेष दुआ भी की।नगर की ईदगाह में ईद की नमाज मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने अदा कराई। नमाज से पहले अपने बयान में मदरसा रहमानिया के मौलाना अजहर उल हक ने कहा कि ईद का त्यौहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। ईद का यह त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है, जिसे मुसलमान ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी मिलजुल कर इस त्योहार को मनाते हैं तथा मुस्लिमों की खुशियों में अपने आप को शामिल कर एकता एवं सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमान पूरे एक महीने के रोजे रखकर पाक-साफ हो जाता है तथा रमजान महीने में जिस तरह से वह तमाम बुराइयों का त्याग कर अच्छे कार्यों पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करता है,उसी तरह पूरे वर्ष भी वह अपने जीवन को सादगी के साथ नए कार्यों में गुजारे तभी रमजान का असली मकसद सार्थक हो पाएगा।नमाज के बाद मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने देश में अमनो-अमान, शांति, तरक्की के साथ ही कौम की खुशहाली की भी विशेष दुआ की, वहीं नगर की जामा मस्जिद में ईद की नमाज मौलाना निसार अहमद ने अदा कराई।नमाज से पूर्व मौलाना अरशद कासमी ने अपने ख़िताब में सभी को ईद की मुबारकबाद पेश की। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने रमजान के महीने के रूप में इबादत और रियाजत की है उसका सिला ईद के रूप में हमें देखने को मिलता है। इससे पूर्व नगर की ईदगाह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल, एसपी देहात नवनीत सिंह,सीओ चंदन सिंह बिष्ट सहित नगर की खुफिया विभाग की टीम व पुलिस प्रशासन ने दरगाह की सुरक्षा का जायजा लिया एवं मुस्लिम वर्ग के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शहर काजी अमीर अहमद, अफजल मंगलौरी, मुनव्वर हुसैन, जावेद अख्तर एडवोकेट, हाजी नौशाद अली, कलीम खान, शेख अहमद जमा, हाजी सलीम खान, हाजी लुकमान अहमद उर्फ चुन्नू, अब्दुल वहीद प्रधान, नईम सिद्दीकी, सैयद नफीस उल हसन, अलीम सिद्दीकी, जलील उर रहमान खान, इमरान देशभक्त मोहम्मद इसरार, अब्दुर रहमान, हाजी महबूब अहमद, मेहरबान अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा नेता नवीन कुमार जैन, समाजसेवी गौरव गोयल, बीएल अग्रवाल आदि ने ईद के मौके पर मुस्लिमों को अपनी बधाई दी, वहीं महिला कांग्रेस नेत्री रश्मि चौधरी ने अपनी महिला टीम के साथ ईदगाह पहुंचकर मुस्लिमों का स्वागत किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours