हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सर्व सेवा संगठन समिति (रजि०) के तत्वाधान में 'समर कैम्प' का आयोजन ग्रीन फील्ड स्कूल में संयोजक गरिमा गोयल के संयोजन में शुरू हुआ, इस अवसर पर ग्रीन फील्ड स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू रोहेला और गरिमा गोयल ने कैम्प का शुभारंभ करते हुए बताया कि 15 दिवसीय इस समर कैम्प में बच्चों को विभिन्न प्रकार की पेंटिंग, वॉल पेंटिंग सहित क्राफ्ट वर्क, डांस, पब्लिक स्पीकिंग सहित उनके मानसिक व शारीरिक विकास से सम्बंधित अलग-अलग तरह की क्रियाकलाप सिखाये जाएंगे, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ सके और वे समाज के सामने सुशिक्षित भविष्य के रूप में उभर सकें, उनकी प्रतिभा का विकास हो सके, आशा है पूर्ण उत्साह से प्रतिभाग कर रहे समस्त बच्चों को इस प्रयास से बच्चों को कुछ नया सीखने को मिलेगा, कुश, अक्षत और स्पर्श लखेड़ा ने बच्चों को अलग-अलग तरह की पेंटिंग के बारे में बताते हुए विभिन्न टिप्स दिए, इस अवसर पर ऋषभकांत गिरी, इशांत उपाध्याय, करिश्मा भट्ट, तृप्ति गुप्ता, हिमानी भट्ट, वैशाली सिंघल, कुश, अक्षत व स्पर्श लखेड़ा आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours