हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के दिन हरिद्वार में स्नान हेतु भारी संख्या में श्रद्धालु आये जिससे हाइवे पर गाड़ियों के रेंगकर चलना भी मुश्किल हो गया था, हाइवे पर कुछ स्थान ऐसे भी है जहां पर यदि गाड़ियों का दबाव ज्यादा बन जाये या कोई तेज रफ्तार वाहन उस स्थान में अनियंत्रित हो जाये तो उस हादसे का अंदाजा लगाना भी काफी भयानक है,
लगता है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है
हम बात कर रहे है प्रेम नगर आश्रम चौक के पास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग की जिससे रोजाना अधिकारी मंत्री और हजारों यात्रियों के वाहन गुजरते है इस मार्ग पर सिर्फ एक बोर्ड लगा हुआ है जो की सिर्फ दिन के समय ही दिखता है न तो उस जगह कोई रिफ्लेक्टर है और न ही कोई निर्देश यदि इस स्थान पर कोई वाहन नीचे गिर जाता है तो वह एक बड़े हादसे का शिकार हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी लेने में समस्त विभाग पल्ला झाड़ते नजर आएंगे,
किसी बड़े हादसे का है इंतजार कब जागेगा प्रशासन
इस स्थान से चंद कदमो की दूर पर पुलिस पिकेट है जिसमे बड़े अधिकारी भी आकर यातायात की व्यवस्था देखते है, आखिर कब तक प्रशासन आंख मूंद कर बैठा रहेगा।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours