हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सिडकुल में कर्मचारियों की समस्या को लेकर भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रम आयुक्त मधु नेगी चौहान से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई कर रहे भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने उपश्रम आयुक्त को अवगत कराया की सिडकुल में आए दिन कर्मचारियों का शोषण लगातार बढ़ता जा रहा है। ये भी देखा जाता हैं कि उन पीड़ितों की आवाज बनने के लिये मुश्किल ही कोई राजनीति दल आगे बढ़ता हो। ऐसे में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी को जैसे ही कही से किसी पीड़ित कर्मचारी की खबर मिलती है तो वो बिना किसी स्वार्थ के पीड़ित व्यक्ति और उसके परिवार से मिलकर उनका दुःख, मुश्किल को यथासम्भव हल करते हैं। इससे पूर्व लक्सर के एक पीड़ित व्यक्ति के परिवारजनों को कम्पनी से मुआवजा दिलवाया था। इसी क्रम में इस बार सिडकुल में आए दिन ठेकेदारों द्वारा कर्मचारियों के शोषण पर अंकुश लगाने हेतु उप श्रम आयुक्त से भेंट की।  उन्हें लिखित रूप में ज्ञापन देकर आग्रह किया कि जो ठेकेदार या कम्पनी अपने कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील नही है उनके विरुद्ध समय समय पर कठोर कार्यवाही होनी जरूरी है। जिला अध्यक्ष डीसी नौटियाल ने कहा श्रम उत्पीड़न पूरी तरह बंद होना चाहिए। साथ ही सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक कम्पनी केंद्र और राज्य सरकार के कानूनों के अनुरूप कर्मचारियों को सुविधा दे। 
जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो शीघ्र ही श्रम मंत्री जी से मिला जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष डीसी नौटियाल, प्रदीप कुमार, ललित पुरोहित, सुनीता तिवारी, अवनीश कुमार, राजेंद्र कापडी, पूजा निषाद, साकेत आदि सम्मलित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours