(रजत चौहान) हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी दीपक रावत सहित मेयर अनिता शर्मा, नगर आयुक्त नगर निगम आलोक कुमार पाण्डेय, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, अपर नगर आयुक्त श्रीमती नुपूर, एसडीएम सदर श्रीमती कुसुम चौहान सहित अनेक विभागीय अधिकारियों ने सीसीआर सभागार के निकट रोड़ बेलवाला में स्वच्छता अभियान चलाया।
डीएम के निर्देश यह अभियान पूरे जनपद में वृहद स्तर पर चलाया गया, अभियान में शहर के अनेक एनजीओ, नेचर स्वंय सहायता समूह, पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों, हरिद्वार विकास परिषद के जगदीश पाहवा, सुनील अरोड़ा, राजू ओबराय, अमर कुमार, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार आदि ने भी प्रतिभाग किया, रोड़ीबेलवाला में सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी खड्डा पार्किंग का भी निरीक्षण किया। पार्किंग में विभागीय कर्मियों द्वारा पार्किंग शुल्क तथा वाहनों से हरिद्वार से ऋषिकेश तक के बीच का किराया बिना पर्ची वसूलते पाया। बिना प्रवेश शुल्क के प्रवेश तथा यात्रियों से मनामाना किराया वसूले जाने पर डीएम ने कोर्णाक ट्रेवल एजेेंसी की बस तथा एक टैक्सी को सीज किया, डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग सुरेंद्र कुड़ियाल को नियमानुसार शुल्क वसूलने तथा स्वच्छता को बनाये रखने के निर्देश दिये।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours