हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अलीपुर इब्राहिमपुर में ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह द्वारा कीटनाशक का छिड़काव करवाया गया। गांव में मच्छर, मक्खियों के अधिक प्रकोप की समस्या से जूझ रहे ग्रामवासियों को छुटकारा मिल सकेगा। वासियों का कहना है कि गांव में मच्छर मक्खियों का आतंक ज्यादा बड़ गया था। इसका संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान ने कीटनाशक छिड़काव कराया। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान गांव की समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहे हैं। वही ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह ने बताया कि गांव में अधिक मच्छर मक्खी की समस्या से ग्रामवासीयो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसका संज्ञान लेकर आज कीटनाशक छिड़काव हर गली मोहल्ले में कराया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours