हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माँ गंगा के घाटों पर उत्तराखंड विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में पर्यावरण को बचाने के लिए चलाया अनोखा अभियान वहीं गंगा के घाटों पर तीर्थयात्रियों से कराई वृक्षारोपण और माँ गंगा के समीप तीर्थ यात्रियों को माँ गंगा के संरक्षण व जल-पानी बचाने के लिए किया संकल्पित वृक्षारोपण यात्रा में तीर्थयात्रियों ने बढ़-चढ़कर विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा पर्यावरण के संरक्षण के लिए राज्य सरकार को  विद्यालय- महा विद्यालय व सर्वजेनिक स्थलों पर पोलियो की भांति चलाना होगा अभियान। उन्होंने कहा पर्यावरण के संरक्षण के लिए लगातार भारत सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे है लेकिन आम जनता के सहयोग से पर्यावरण की रक्षा के लिए जन जागरण अभियान जारी रखने होंगे। चोपड़ा ने तीर्थ यात्रियों को पर्यावरण व माँ गंगा के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए संकल्पित किया कि अपने गांव, अपने शहर, अपने नगर, अपने मोहल्लों मे भी स्वच्छता अभियान को अपनाए और वृक्ष लगाए और दूसरों से भी वृक्ष लगवाए, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण यात्रा में पंडित रविन्द्र शर्मा, मनीष शर्मा, भूपेंद्र राजपूत, वीरेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, जयसिंह बिष्ट, ओमप्रकाश, अशोक शर्मा, प्रभात, मोहनलाल, ओमप्रकाश भाटिया, देवेश, राजेश अरोड़ा, राजकुमार कश्यप, खुशीराम आदि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours