हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार राज्य आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री को उनके 2 साल से भी अधिक कार्यकाल में सैकड़ों ज्ञापन दिए जाने के बावजूद भी उनका निराकरण न किए जाने पर राज्य आंदोलनकारी भारी आक्रोशित है राज्य आंदोलनकारियों ने अलग-अलग सिद्ध पीठों में जाकर राज्य सरकार की सुद्धि, बुद्धि हेतु पूजा अर्चना की और पूर्व में लिए गए निर्णय अनुसार प्रत्येक माह की अमावस्या पर राज्य सरकार कि बुद्धि, शुद्धि हेतु पूजा अर्चना एवं बद्दुआए दिए जाने के निर्णय पर सिद्ध पीठ में पूजा अर्चना कर बद्दुआये दी, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति रजिस्टर्ड के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे के नेतृत्व में सिद्ध पीठ बिल्केश्वर महादेव जाकर पूजा अर्चना की और राज्य सरकार को बद्दुआए दी, इसी प्रकार समिति के अन्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश जैन के नेतृत्व में जैन मंदिर जाकर समिति अचिन्हित प्रकोष्ठ की केंद्रीय का० अध्यक्षा  सरिता पुरोहित एवं शहर अध्यक्ष सरोज ममगई के नेतृत्व में नीलेश्वर महादेव जाकर महामंत्री दिनेश धीमान के नेतृत्व में मायापुर मंदिर जाकर राज्य सरकार की सुद्धि, बुद्धि हेतु पूजा अर्चना कर बद्दुआये दी, इसी प्रकार समिति के समस्त पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र के सिद्ध पीठ मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर बद्दुआए दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours