हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली के अंतर्गत नहेंदपुर सुठारी निवासी गुलशेर पुत्र शरीफ ने चौकी सुल्तानपुर में तहरीर देकर बताया कि मेरी लड़की घर के अंदर सो रही थी दिनांक 22.6 2019 की रात में लगभग 2:00 बजे हमारे मोहल्ले का ही एक लड़का हमारे घर के अंदर घुस गया और मेरी बेटी के साथ बद नियत से जबरदस्ती बच्ची का मुंह दबाकर खेतों की ओर ले जाने लगा। मेरी लड़की ने जब शोर शराबा किया तो मेरी बीवी और बच्चे जाग गए और हमने उस लड़के को पकड़ लिया। उन्होंने पत्र में बतायां कि इसी दौरान पीछे से उसका चाचा डंडा लेकर आ गया और हमारे साथ में गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो गया। लड़के को छुड़वा कर अपने साथ ले गया। उन्होंने पत्र में बताया कि जाते जाते लड़का मेरी लड़की को धमकी देकर गया कि अबकी बार तो तू बच गई अगली बार तुझे किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोडूंगा। उन्होंने पत्र में यह भी बताया कि यह लोग हमारे साथ जाती सूचक शब्द कहकर चिढ़ाते हैं कहते हैं कि साले तू तो फकीर है हमारा क्या बिगाड़ लेगा। वहीं पीड़ित परिवार ने लडके के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर 2 दिन के बाद लक्सर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए इंसाफ की मांग की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours