हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पर्यावरण दिवस के अवसर पर महावीर इंस्टीट्यूट में बच्चों का ड्राइंग कंपटीशन करवाया गया। जिसमें बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित अच्छे-अच्छे चित्र बनाकर पर्यावरण के महत्व पर विभिन्न प्रकार से प्रकाश डाला गया। महावीर इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार सिंह ने अपने सभी समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण भी किया। बच्चों को वृक्षारोपण तथा पर्यावरण दिवस का महत्व बताया। इस अवसर पर महावीर इंस्टीट्यूट की निदेशक सुमन सिंह ने कहा कि जिस प्रकार विकास के नाम पर पेड़ काटे जा रहे हैं उससे पृथ्वी की रक्षा हेतु ओजोन पर्त दुष्प्रभावित हो रही है। जिससे आने वाले समय मे पृथ्वी पर आम इंसान का जीना दुर्भर हो जायेगा। इसके लिये हम सभी को पौधे लगाने के बहाने तलाशने होंगे। इस अवसर पर मैनेजर ममता के अलावा कुसुम, सुनीता, पूजा, अंशुल, सावन व गौतम आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours