हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रुड़की में वन तस्करों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाज़ा लगा पाना बेहद मुश्किल है। आलम यह है कि दिन दहाड़े उत्तराखंड की सीमा से लगे जंगल वन तस्करों के निशाने पर हैं।
देखें वीडियो
वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते वन तस्कर कीमती लकड़ी लेकर आसानी से फरार हो जाते हैं।
देखें वीडियो: क्या कहा आन सिंह कांधली
(रेंजर रुड़की)
ताजा मामला रुड़की के हसनपुर गांव के पास का है जहां वन तस्कर एक ट्रक में लाखों की लकड़ी सहारनपुर ले जाने की फिराक में थे जैसे ही विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली तो आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने वन तस्करों का घेराव किया लेकिन सभी तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। तस्करों का घेराव कर लिया जबकि अधिकारियों ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया फिलहाल वन विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं विभागीय अधिकारियों को आशंका है कि शीशम के साथ-साथ ट्रक में और भी कीमती लकड़ी हो सकती हैं जिसकी जांच जारी है मही रुड़की रेंजर आन सिंह कांधली का कहना है कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में वन तस्कर बेशकीमती लकड़ी चोरी कर यूपी में ले जाने की फिराक में है इससे पहले वन तस्कर लकड़ी को यूपी ले जा पाते उससे पहले ही वन विभाग की टीम ने लकड़ी से भरा ट्रक अपने कब्जे में ले लिया लेकिन वन तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहे। गौरतलब है कि इब्राहिमपुर गांव से लाखों की बेशकीमती लकड़ी चोरी हो चुकी है लेकिन विभागीय अधिकारी वन तस्करों के सामने बेबस और लाचार नज़र आते हैं।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours