हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कश्यप निषाद संगठन द्वारा शाहपुर शीतला खेड़ा गांव में एक बैठक का आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद नरेश कुमार कश्यप ने कश्यप निषाद संगठन का विस्तार करते हुए नरेंद्र कुमार कश्यप लक्सर को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ नरेश कश्यप हरिद्वार जिला अध्यक्ष, तथा विशाल कश्यप को जिला महासचिव नियुक्त कर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। जिससे पूर्व उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप द्वारा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर नेपाल कश्यप को नियुक्त किया जा चुका है। कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर कश्यप ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने स्वयं आकर पदाधिकारी नियुक्त कर उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया है। और उन्होंने संगठन का विस्तार पूरे उत्तराखंड में करने का आह्वान किया हैं। वही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहां कि जो जिम्मेदारी संगठन ने हमे विश्वास के साथ सौंपी है उस जिम्मेदारी और विश्वास को हम बेखुबी निभाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप, डॉक्टर सुनील कश्यप, रमेश कश्यप, शिव कुमार कश्यप, अभिषेक कश्यप, रिंकू कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours