हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव हजारा ग्रंट में विधायक निधि द्वारा नाले का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें बड़े पैमाने पर धाधली का खेल खेला जा रहा है। 
       देखें वीडियो: कहा क्या ग्रामीणों ने
नाले निर्माण में मानकों का उल्लंघन कर घटियां सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। ठेकेदार अपनी मनमर्जी कर एक तरफा पिल्ला ईट लगा रहा हैं। इतना ही नहीं पास में स्थिति नदी से पांंगी रेत निकाल कर नाले निर्माण में लगा जा रहा है। जिसका ग्राम वासियों ने कड़ा विरोध कर ठेकेदार पर घटियां सामग्री नाले में लगाने का आरोप लगाया है। ग्राम वासियों मीरहसन का कहना है कि नाले निर्माण में पिल्ली ईटे, पांंगी और ना के बराबर सिमेंट लगा कर ठेकेदार सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि नाले में अच्छी किस्म की  सामग्री लगाई जाए। जिससे नाला मजबूत और टिकाऊ हो सके। वहीं नाले पर कार्य कर रहे मजदूर विकास, समुन बिना नप किये पांंगी रेत में सीमेंट मिलाते पाये गये। जानकारी लेने पर दोनों ही मजदूर कहने लगे जैसा हमको कहा जाता है हम ऐसे ही करते हैं। नाले की रेख देख करने वाला ठेकेदार का मुन्सी दिनेश कुमार भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। मामला साफ है ठेकेदार द्वारा बनाए जा रहे हैं 500 मीटर के नाले में बड़ी धाधली चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का दावा करते हैं। लेकिन पार्टी के जिम्मेदार लोग ही भ्रष्टाचारी को पंख लगा रहे हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours