हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर गन्ना सहकारी समिति में किसानों ने जमकर हंगामा काटा। सैकड़ों की संख्या में किसान आज सुबह गन्ना सोसायटी के उर्वरक डिपार्टमेंट में यूरिया खाद लेने पहुंचे,
                       देखें वीडियो
लेकिन वहां ताला लटका पाया, जिससे किसान नाराज हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा काटा। किसानों ने पहले तो कई बार गोदाम इंचार्ज से फोन पर बात की गोदाम इंचार्ज बार-बार उन्हें 10 मिनट में 15 मिनट में आने की बात करता रहा, लेकिन जब 3:00 बज गए तो किसानों की सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर खाद गोदाम इंचार्ज मौके पर पहुंचा और उसने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने उसकी एक नहीं सुनी और हंगामा करते रहे, मामले की सूचना लक्सर एसडीएम सोहन सिंह सैनी को दी गई, लक्सर एस डी एम खुद तो मौके पर नहीं आए लेकिन उन्होंने अपने एक लेखपाल और कानूनगो को मौके पर भेज दिया, मौके पर आए तहसील प्रशासन के अधिकारियों को देख किसानों में थोड़ा संतोष हुआ और उन्होंने उनकी बात पर कुछ गौर की, घंटों बातचीत करने के बाद तहसील प्रशासन ने किसी तरह किसानों को मनाया और खाद बांटने का कार्य शुरू किया गया। इस समय किसानों को अपनी फसलें तैयार करने के लिए उर्वरक व कीटनाशकों की विशेष जरूरत होती है किसानों को उर्वरक समय से ना मिल पाना किसानों के लिए सिरदर्द बन रहा है ऐसे में गन्ने की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के आसार नजर आ रहे हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours