हरिद्वार की गूंज (24*7)


(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड शासन ने आईपीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल करते हुए देवभूमि हरिद्वार की कमान अब बेस्ट आईपीएस अवॉर्ड से नवाजे जाने वाले जन्मेजय खंडूरी संभालेंगे। जनमेजय खंडूरी अब से पहले जिला नैनीताल में एसएसपी के पद पर कार्यकर्ता थे। नैनीताल एसएसपी पद पर रहते हुए जनमेजय खंडूरी ने कई संगीन अपराधो के खुलासे किए हैं। उनके कार्यकाल में नैनीताल में अपराधों में काफी कमी आई है। नैनीताल में एसएसपी के पद की लंबी पारी के बाद जन्मेजय खंडूरी कल हरिद्वार का चार्ज संभालेंगे। वहीं हरिद्वार एसएसपी श्रीमती रिधिम अग्रवाल का शासन ने प्रमोशन करते हुए डीआईजी एवं एसटीएफ का पद भार संभालेंगी। श्रीमती रिधिम अग्रवाल ने कम समय में ही जनपद हरिद्वार में अपराधों पर जो अंकुश लगाने का कार्य किया है। वह काबिले तारीफ है। उन्होंने अपने एसएसपी कार्यकाल में जनपद में अनेकों अभियान चलवा कर संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours