हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(नीटू कुमार) हरिद्वार। सेवा ही संगठन पार्ट 2 के तहत ओबीसी मोर्चा कोरोना काल में लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। इसी क्रम में जरूरतमंदोंं की सेवा करने और जरूरतमंदों की मदद करने में ओर तेजी लाने केेे लिए भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति के नेेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना कोविड-19 के पीड़ित लोगों को ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने की और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाल ने किया। जिस में मुख्य वक्ता के रूप में आए भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे मजबूत और सबसे बड़ा मोर्चा ओबीसी मोर्चा है। ओबीसी मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे भारत में सबसे ज्यादा मेहनत कर संगठन के कार्यों में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी मोर्चा अपने सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पूरे भारत के साथ उत्तराखंड में कोरोना से पीड़ित हुए समस्त लोगों के पास जाकर उनके हालचाल पूछ उनको यथासंभव मदद देकर उनके दुख में शरीक होकर दुख बांटने का कार्य बहुत मजबूती से हम सबको करना है। साथ ही ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड सुरेश भट्ट ने कहा कि सभी ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी अपने अपने स्तर से कोरोना जैसी महामारी में मजबूर बेसहारा लोगों की संगठन के माध्यम से मदद करें और अपना भी बचाव रखें। प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने राष्ट्र से जुड़े पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जो आदेश संगठन के माध्यम से उनके राज्यों को मिल रहे है वह और समस्त ओबीसी कार्यकर्ता आदेशों का पालन कर चढ़कर जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे मोर्चे को और बहुत करने और मिलने वाले हैं। हम लोगों को अपनी सुरक्षा करते हुए मजबूती से जनहित के काम करने हैं। वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सत्यपाल सैनी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सत्यपाल सैनी, प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक शर्मा, जिला महामंत्री देहरादून रविंदर धीमान, कंचन कश्यप, शिवम प्रजापति, मनोज प्रजापति, सुनील भंडारी सुरेश भट संतोष ठाकुर सत्यपाल सैनी, सौर्य ठाकुर, राकेश कंबोज, प्रवेश कुमार, पुष्पा गैरोला, राजेश राणा के साथ साथ प्रदेश में जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours