हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। दिनाँक 22 मई 2019 को थाना कोतवाली नगर पर श्री वहाजुद्दीन पुत्र श्री इमामी नि0 गांधी ग्राम कल्याण आश्रम के पास थाना कोतवाली नगर, देहरादून ने लिखित सूचना दी कि मैं अपने काम से हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज वाली रोड से होता हुआ, अपने मोबाइल से बात करता हुआ घर जा रहा था, तभी पीछे से लाल रंग की स्कूटी एक्टिवा से तीन लड़के आये और एक दम मेरा मोबाइल छीनकर मुझे धक्का देकर भाग गए जिसके कारण में नीचे गिर गया। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर अंतर्गत धारा 392 ipc बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, तथा उक्त घटना के संबंध में उच्चाधिकारीगनो को अवगत कराया गया, जिस पर उक्त प्रकरण को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, व पुलिस अधीक्षक नगर महोदया द्वारा अति गंभीरता से लेते हुए उक्त गैंग को पकड़ने हेतु थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश देकर co सिटी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में व0उप0 निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वरा उक्त गैंग के संबंध में विस्तृत जानकारी की गई तथा पीड़ित से भी उनके हुलिए तथा स्कूटी के हुलिए की विस्तृत जानकारी की गई तथा घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी भी चेक किये गए, व उक्त हुलिए के अभियुक्त गणो की तलाश हेतु लोकल पुलिस सूत्रों को भी अवगत कराकर तलाश हेतु लगाया गया तो गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि आजकल तीन लड़के लाल रंग की स्कूटी एक्टिवा पर शहर में घूम रहे है, और जहाँ भी कोई सुनसान रास्ते पर मोबाइल से बात करता हुआ दिख जाता है, तो यह उसका मोबाइल छीनकर भाग जाते हैं, कोई विरोध करता है तो यह उसको डरा धमकाकर या धक्का देकर भाग जाते हैं, इनके द्वारा अब तक सारे शहर में कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है, तथा बताया कि यह अभी गोविंदगढ़ रोड पर मोबाइल बेचने और घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है, इस सूचना पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 22 मई 2019 को मुखविर की सूचना पर गोविंद गढ़ रोड से तीन अभियुक्त गणो को मय लूट/छपट्टमरी के स्मार्ट मोबाइलो व घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। अभियुक्त गणो को संबंधित मान0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पढें: के पुलिस ने आम जनता से अपील
उत्तराखंड दून पुलिस आम जनता मुख्य रूप से माता पिता से अपील करती है कि अपने बच्चो के व्यवहार में कोई भी परिवर्तन देखने पर उनकी गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें। अन्यथा गलत संगत में पड़कर अपराध में लिप्त हो सकते हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours