हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी जहीद अहमद कुरैशी के तेरह वर्षीय पुत्र मुहम्मद जैद कुरैशी ने आज रमजान का पहला रोजा रखा है। सुबह सहरी में उठकर मुहम्मद जैद ने परिवार वालों के साथ सहरी का खाना खाकर सुबह फज्र की नमाज पढ़ी। उसके बाद दिनभर का रोजा रखकर शाम के समय परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया। जिससे परिवारजनों में खुशी का माहौल रहा। परिजनों के कईं बार मना करने पर भी आज सिद्दत भरी गर्मी और तपती धूप के बावजूद मुहम्मद जैद के रोजा रखने पर मोहल्ले में भी खुशी का माहौल रहा। माह-ए-रमजान में जहां बड़े-बड़े लोग भी मई की सिद्दत भरी गर्मी में रोजा नहीं रख पा रहे हैं, वहीं कम उम्र के नाबालिग बच्चों का रोजा रखना भी बड़े के लिए सबक है। रोजे की अहमियत इस्लाम मजहब में बहुत ही खास होती है। जो हर बालिग औरत, मर्द पर फर्ज है। और किसी भी सूरत में इन रोजों को छोड़ने की हिदायत नहीं है। ऐसे में छोटो बच्चों का माह-ए-रमजान के रोजे रखना अपने आप में एक मिसाल कही जा सकती है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours