हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांवो में धड़ल्ले से सट्टे का अवैध कारोबार फल फूल रहा है जिसके चलते युवा पीढ़ी के साथ साथ छोटे-छोटे बच्चे भी सट्टे की दलदल में डूबते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर, लक्सरी, लक्सर गांव, बसेड़ी खादर गांव में धड़ल्ले से सट्टे का कारोबार फल फूल रहा है। इसी क्रम में लक्सर कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पहले सट्टेबाजों पर कार्रवाई की थी लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी सट्टेबाज फिर धड़ल्ले से सट्टे का कारोबार कर रहे हैं बात की जाए पुलिस प्रशासन की तो पुलिस प्रशासन इन सट्टे के कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। पुलिस सही तरीके से शक्ति बल का प्रयोग अमल में नहीं ला रही है जिससे सट्टेबाज खुलेआम सट्टे के कारोबार को कर रहे हैं। सट्टे के कारोबारियों से क्षेत्रीय ग्रामीणों में भी भारी रोष व्याप्त है कि कहीं हमारे बच्चे भी सट्टे की दलदल में ना फस जाए। अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद लक्सर पुलिस प्रशासन इन सट्टे के कारोबार करने वालों पर कब तक क्या कार्रवाई करती है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours