हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर रुड़की के ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम शोभायात्रा का आयोजन बडे धूमधाम और हर्षोल्लास से किया गया। शोभायात्रा में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।समारोह की अध्यक्ष्ता पंडित मनोहर लाल शर्मा एडवोकेट पूर्व राज्य मंत्री ने की।समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि पंडित रमेश चंद शर्मा संरक्षक भारतीय ब्राह्मण समाज, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार कौशिक कौशिक पैथोलॉजी लैब रुड़की, पंडित राम कुमार शर्मा प्रबंधक चमन लाल डिग्री कॉलेज लंढोरा एवं पंडित सत्येंद्र शर्मा प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा आदि उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित दिनेश कौशिक पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रुड़की, पंडित नरेश शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, पंडित अनिल शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, पंडित नितिन शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, पंडित हितेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, पंडित राम कुमार शर्मा प्रॉपर्टी डीलर रामनगर रुड़की, पंडित नत्थू सिंह पहलवान संरक्षक जनपदीय ब्राह्मण सभा, पंडित सुरेश कुमार शर्मा हिमालयन बीएड कॉलेज, डॉ. जितेंद्र कपिल होम्यो चिकित्सक आदि उपस्थित रहे।शोभायात्रा में उपस्थित मदन कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम शोभायात्रा रुड़की में कई वर्षों से बड़े धूमधाम से निकाली जा रही है। यह ब्राह्मण समाज के लिए बड़े गौरव की बात है। आज समय आ गया है कि हम सब को एक होकर राष्ट्रीय एवं विश्व सुधार में कार्य करना चाहिए। मैं शोभायात्रा के सफल आयोजन पर आयोजक मंडल को बधाई देता हूं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे पंडित मनोहर लाल शर्मा ने कहा आज हमें एक होकर अपने समाज के लिए कार्य करने चाहिए और यह ब्राह्मण समाज के लिए बहुत बड़ा दिन है जब अपने आराध्य देव भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाल रहा है।शोभा यात्रा के संयोजक पंडित सौरभ भूषण ने कहा कि मैं आज संपूर्ण ब्राह्मण समाज का आभार व्यक्त करता हूं कि आज ब्राह्मण समाज ने इतनी बड़ी संख्या में शोभायात्रा में सम्मिलित होकर समाज का मान बढ़ाया।ब्राह्मण समाज ने अपने आराध्य देव भगवान परशुराम की शोभायात्रा में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। शोभायात्रा में पंडित जे.पी.शर्मा अध्यक्ष भारतीय ब्राह्मण समाज ने कहा इतनी भव्य शोभायात्रा और इतनी अधिक संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी यह तय करती है। समाज में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। पं.रामानंद शर्मा अध्यक्ष जनपदीय ब्राह्मण सभा ने कहा कि आज की शोभायात्रा में रुड़की नगर की सभी ब्राह्मण इकाइयों ने भगवान परशुराम की शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और अपने आराध्य देव भगवान परशुराम की शोभायात्रा को भव्य रूप दिया है।भगवान परशुराम शोभायात्रा का शुभारंभ पं.सुरेंद्र शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सहारनपुर जी ने भगवान परशुराम की आरती कर शुभारंभ किया। शोभायात्रा में पं.राहुल शर्मा सहसंयोजक, पं.देवेंद्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष, पं.पुरुषोत्तम ऋषि महामंत्री, पं.अरुण शर्मा महामंत्री, पं.ऋषिपाल शर्मा महामंत्री, सचिन पंडित उपाध्यक्ष, पं.सुमित शर्मा, पं.अनूप शर्मा,पं.सुमित गौतम, पं.शिवकुमार भारद्वाज, पं.अरुण शर्मा, पं.ममतेश शर्मा, पं.रजनीश शर्मा, पं.राजेंद्र शर्मा, दामोदर प्रसाद शर्मा, पं.सुमित भारद्वाज, पं.सौरभ कौशिक, पं.प्रवीण गौतम, पं.सुधीर शर्मा, पं.अश्विनी भारद्वाज, पं.राकेश शर्मा, पं.संदीप शर्मा, पं.शोभित गौतम, पं.सुधीर शर्मा, पं.अशोक वशिष्ठ, पं.सायन कौशिक, पं.राजीव भारद्वाज, पं.आदित्य शर्मा, पं.प्रदीप शर्मा, पं.बद्रीश कुमार शर्मा, पं.जयकुमार शर्मा, पं.जगमोहन शर्मा, पं.अजय कौशिक, पं.संजीव गौतम, पं.विनय गौतम, पं.वासुदेव पंत, पं.शैलेन्द्र पंत, पं.बी.के.कुश, श्रीमती दीपा कौशिक, पं.रविशंकर शर्मा कल्पना बस सर्विस, पं.प्रवीन शर्मा, पं.आर. के.शर्मा, डॉक्टर नवीन शर्मा, पं.रोहित शर्मा, पं.डी.एस. पांडे, पं.आदित्य कौशिक, पं.बी बी शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, पं.अमरीश शर्मा, पं.अरविंद गौतम अध्यक्ष भाजपा, सतीश शर्मा विधायक प्रतिनिधि, पं.राजकुमार शर्मा हाइडिल, श्रीमती प्रेमलता शर्मा पूर्व अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, पं.अनिल वत्स अध्यक्ष,दीपक शुक्ला, पंडित प्रमोद शर्मा एडवोकेट, पं.गौरव वत्स, पं.अमित वत्स, विनोद कुमार शर्मा आदर्श नगर, पं.विनोद शर्मा, पं.राकेश शुक्ला, पं.अविनाश शर्मा,पं.राजेश कपिल, पं.राजेंद्र प्रसाद शर्मा, पं.पवन कुमार शर्मा, पं.नरेंद्र शर्मा, पं.सतीश कौशिक होटल ब्लू सैफायर, पं.संजय कुमार शर्मा एडवोकेट, डॉक्टर संजय शर्मा, पं.रामगोपाल एडवोकेट, पं.दिनेश शर्मा पार्षद, पं.राजकुमार दुखी पूर्व सभासद, पं.आदर्श भारद्वाज आचार्य, श्रीमती शशि शर्मा पार्षद, पं.दिनेश शर्मा गणपति विहार, पं.पवन कुमार शर्मा महासचिव, एन आई एच, पं.दीपक कौशिक, पं.दीपक पांडे आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours