हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पिछले महीने कम्पनी में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी जसविंदर को करंट लगने के कारण घायल हो गया था। जिसका वर्तमान में दिल्ली के गंगा राम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसका इन्फेक्शन के कारण एक हाथ काटना पड़ गया था। ऊपर से कम्पनी द्वारा उसका इलाज कराने मुआवजा देने से भी अपना पल्ला झाड़ लिया था। ऐसे में उस पीड़ित के भाई और पीड़ित की पत्नी ने भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री सुमित सिंघल, जिलाध्यक्ष डीसी नोटियाल से सम्पर्क किया। उसके बाद भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल लंढौरा स्थित गोल्ड प्लस कारख़ाना पहुंचा। जहां भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने दुर्घटना के बारे में गोल्ड प्लस के प्रबंधन से त्रिपक्षीय वार्ता की। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी, गोल्ड प्लस प्रबंधन व पीड़ित जसविंदर के परिजन मौजूद रहे। वार्ता के दौरान प्रबंधन ने आश्वस्त किया की वह जसविंदर का संपूर्ण इलाज कराएंगे और स्वस्थ होने पर कर्मचारी को नौकरी पर वापस बुलाया जाएगा और जो भी मुहावजा उचित होगा वह दिया जाएगा वह ईएसआईसी के तहत पेंशन की भी व्यवस्था की जाएगी। अंत में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों व पीड़ित के परिजनों द्वारा प्रबंधन का धन्यवाद करते हुऐ वार्ता को समाप्त किया। भारतीय मजदूर संघ की ओर से जिला सह मंत्री ललित पुरोहित और राजेंद्र कापड़ी भी उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours