हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मानवाधिकार सुरक्षा संघठन उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष पीयूष जाटव के निवास पर एक बहुत महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में टिहरी जिले के जौनपुर विकासखण्ड के त्रिकोट गाँव मे 26 अप्रेल को शादी में एक अनुसुचित जाति के लड़के को कुर्सी पर बैठने पर पीट पीटकर अदमरा कर दिया। जिसकी कल इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मानवाधिकार सुरक्षा संघठन ने इस घटना की कड़े शब्दों मे निन्दा कर आक्रोश जताया। मानवाधिकार सुरक्षा संघठन उत्तराखण्ड यूथ के प्रदेश अध्य्क्ष पीयूष जाटव ने कहा कि आय दिन दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे, जो बहुत निंदनीय ओर दुःखद है। पीयूष जाटव ने कहा कि जल्द से जल्द हत्यारो की गिरफ्तारी कर उन्हें फाँसी की सजा सुनाई जाए और उस गरीब परिवार को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी से मिलकर दलितों पर बढ़ते अत्याचार रोकने को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में जिला अध्य्क्ष मनीष लखानी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज, प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौरव चोपड़ा, जिला सचिव विनय निगम, प्रमोद कुमार, रोहित पेवल, मनोज ठाकुर, धर्मेन्द्र जाटव, कुलदीप जाटव, संदीप यादव, विक्की जाटव आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours