हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान एक अभियुक्त को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।  जानकारी के अनुसार पथरी पुलिस ने शुक्रवार को कच्ची शराब को लेकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सुरजमल पुत्र ईलम चन्द निवासी शिवगढ थाना पथरी से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई जिसका शराब एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर न्यालय में पेश कर जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष गोविन्द कुमार ने बताया है कि कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस ने अभियान चला रखा है। समय-समय पर पथरी जंगल तथा आस-पास के गांव में छापेमारी की कार्यवाही की जाती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति अवैध शराब में लिप्त पाया गया, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours