हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आने वाला समय बड़ा उथल- पुथल रहेगा।संपूर्ण जगत में शांति का वातावरण बनेगा तथा भारत विश्व में अपना कीर्तिमान स्थापित करेगा। लोकसभा चुनाव 2019 के विषय में उन्होंने भविष्यवाणी की कि इस चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी का वर्चस्व कायम रहेगा तथा वे दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को उनके द्वारा किया गया नामांकन बड़ा शुभ दिन है, जो उनकी कुंडली के अनुसार उनके उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का योग दर्शा रहा है। आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने आगे बताया कि नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 दोपहर 11:50 पर गुजरात के वडनगर में हुआ था जो उनकी कुंडली में पंच महापुरुष राजयोग महालक्ष्मी योग रूचक योग है।वर्तमान में चंद्रमा की महादशा चल रही है। उनपर शनिदेव विशेष कृपा है। इन योगों के कारण ही मोदी का पुनः प्रधानमंत्री बनने का पूरा-पूरा योग है। उन्होंने यह भी कहा कि  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रधानमंत्री बनने का योग भी नहीं है। याद रहे कि पूर्व में भी पंडित रमेश सेमवाल की अनेक भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं, जिनमें उनकी की गई भविष्यवाणी कि लालकृष्ण आडवाणी देश के कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे सहित अन्य अनेक भविष्यवाणियां प्रमुख हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours